{"_id":"68cc436e0539e7630607d06d","slug":"two-groups-clashed-at-the-medical-college-leaving-one-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-139201-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज में दो गुटों के बीच हुई मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज में दो गुटों के बीच हुई मारपीट, एक घायल
Thu, 18 Sep 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट में घायल छात्र। संवाद
एटा। मारहरा रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के शैक्षिक कैंपस में छात्रों के दो गुटों में बृहस्पतिवार को जमकर मारपीट हुई। झगड़े में एक छात्र को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज के कैंपस में बृहस्पतिवार की शाम को एमबीबीएस जूनियर और सीनियर विंग के छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हो गई। जूनियर विंग के छात्रों ने मिलकर सीनियर विंग के छात्र ऋषभ मोहन को पीटा। इससे ऋषभ के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। घायल अवस्था में उसके अन्य साथी उसे इमरजेंसी पहुंचे जहां उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक छात्रा से हुई कहासुनी की वजह से दोनों गुटों के मध्य यह विवाद हुआ था।
जानकारी पर घायल छात्र के परिजन भी पहुंच गए। घटना के बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के दौरान एक-दूसरे का नाम लिए जाने के कारण विवाद हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि मामले की तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।