{"_id":"66cdaef7dd93420a3400f43b","slug":"two-dengue-patients-were-admitted-in-etah-more-than-300-patients-reached-hospital-with-fever-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में वायरल का प्रकोप: डेंगू के दो मरीज किए गए भर्ती, 300 को बुखार; ओपीडी में बने दो हजार नए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में वायरल का प्रकोप: डेंगू के दो मरीज किए गए भर्ती, 300 को बुखार; ओपीडी में बने दो हजार नए पर्चे
Tue, 27 Aug 2024 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:18 PM IST
सार
एटा में डेंगू के दो मरीज भर्ती किए गए हैं। 300 से अधिक रोगी बुखार से पीड़ित अस्पताल पहुंचे। ओपीडी में दो हजार नए पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग के बाहर मरीजों की भीड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में इन दिनों बुखार का प्रकोप चल रहा है। प्रतिदिन डेंगू के मामले मेडिकल कॉलेज में सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दो बुखार पीड़ितों को जांच में डेंगू निकला। जबकि, मेडिसिन विभाग में 300 मरीज बुखार के पहु़ंचे। मंगलवार को यहां 523 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर 12 बजे तक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की सेवाएं दी गईं थी। मंगलवार की सुबह 8 बजे ओपीडी खुली तो बड़ी संख्या में मरीज जा पहुंचे। पर्चा काउंटर पर मरीजों की छह लाइनें लगी थी। पुरुषों की लाइन गेट के बाहर तक रही। पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों के कक्षों के बाहर जाकर लाइन में खड़े हो गए। यहां दो बजे तक 2000 मरीजों के नए पर्चा बनाए गए।
विज्ञापन
सर्वाधिक भीड़ त्वचा सहित मेडिसिन विभाग में रही। मेडिसिन विभाग में दो कक्षों में चारे चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। बताया कुल 523 मरीज ओपीडी में आए है। 300 के करीब मरीज बुखार के पहु़ंचे। बताया वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें अलावा पेट सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज रहे।
मंगलवार को मेडिसिन वार्ड में मलावन निवासी 30 वर्षीय रश्मी को डेंगू के चलते भर्ती किया गया। बताया एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। वार्ड में शीतलपुर निवासी 17 वर्षीय करीना को भर्ती किया गया। इनको भी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बताया 15 दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट में उपचार चल रहा था। कोई फायदा न होने पर मंगलवार को यहां लेकर आए।