फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two confectioners raped a woman who made puri

दो हलवाई ने पूड़ी बेलने वाली महिला से किया दुष्कर्म

Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two confectioners raped a woman who made puri
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव समोगर में एक वैवाहिक आयोजन के दौरान दो हलवाइयों ने पूड़ी बेलने आई महिला से दुष्कर्म कर दिया। बहलाकर उसे खेत पर ले गए, जहां घटना को अंजाम दिया। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला भी जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए विवाह कार्यक्रमों में पूड़ी बेलने का कार्य करती है। सोमवार को वह थाना क्षेत्र के गांव समोगर में एक कार्यक्रम में पूड़ी बेलने गई थी। यहां हलवाईगीरी का काम गांव लहचोरा निवासी अनुज व गजराज कर रहे थे। सोमवार देर शाम पूड़ी बेलने के पैसे दिलाने के बहाने ये दोनों उसे बुलाकर गांव से बाहर ले गए।
विज्ञापन

एक सरसों के खेत में ले जाकर डरा-धमका कर दोनों ने दुष्कर्म किया। वापस आकर घटना की जानकारी अपनी बुआ को दी और उन्हें लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय लालपुर जखा के तिराहा से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed