फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two communities came face to face to bury the dead body

शव दफनाने को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय

Sun, 16 Jan 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two communities came face to face to bury the dead body
सकीट। विकासखंड क्षेत्र के गांव सबलपुर में शव दफनाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। खोदी गई कब्र की जगह को अपना बताते हुए एक पक्ष ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष भी आक्रामक हो गया। पुलिस ने पहुंचकर हंगामा रोका और राजस्व टीम से पैमाइश कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के साकिर अली का निधन हो गया। लोगों ने शव को दफनाने के लिए कब्र खोदी। इस बीच वहां गांव के संदीप, नेम सिंह आदि ने कब्रिस्तान के पास की यह जमीन अपनी बताते हुए कब्र खोदने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में तू-तू मैं मैं हो गई। दोनों ही ओर से भीड़ एकत्रित हो गई। मामला बढ़ते देख किसी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी गजराज सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। राजस्व टीम को बुलाकर अखिलेखों के अनुसार पैमाइश कराई। बाद में अविवादित स्थान पर शव को दफन कराया गया। इसके बाद ही पुलिस वहां से गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन को लेकर जो विवाद की स्थिति थी, पैमाइश कराकर उसे दूर करा दिया गया है। अब किसी को आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed