फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two clinics sealed, notice given to 13

Etah News: दो क्लीनिक किए सील, 13 को दिए नोटिस

Fri, 24 Mar 2023 09:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Mar 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two clinics sealed, notice given to 13
जैथरा/एटा। जैथरा कस्बे में बुधवार की शाम एक अपंजीकृत क्लीनिक पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसी को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने जैथरा ब्लॉक क्षेत्र सहित बागवाला थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। दो क्लीनिकों को सील किया। जबकि 13 क्लीनिक, पैथोलॉजी व एक्सरे सेंटर संचालकों को नोटिस दिए गए। टीम को देख कई क्लीनिक संचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में टीमें शुक्रवार को जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव में पहुंची। जहां डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार की टीम ने रुपधनी मार्ग पर मोहित कुमार व गोलाकुआं में मलावन मार्ग पर धर्मवीर सिंह के क्लीनिक को अनियमितताएं मिलने पर सील किया। दोनों क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं डिप्टी सीएमओ ने ज्यूरी जलालपुर में शिवराज सिंह, जैथरा में रोहित कुमार, पवांस में राजू व जेडएच खान के क्लीनिक को नोटिस दिया। एसीएमओ डॉ. राम मनोहर तिवारी ने बताया कि वह कस्बा के शास्त्री नगर में अंजली यादव के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां संचालिका शटर गिराकर भाग गई। उसके क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बागवाला में एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस दिया गया। वर्मा एक्सरे सेंटर धुमरी को नोटिस दिया। परौली में मुकेश बाबू, नगला बली में अर्जुन पैथालॉजी, जैथरा थाने के पास आदर्श क्लीनिक और गायत्री पैथोलॉजी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed