{"_id":"66d894f96b6631ce94074a01","slug":"two-brothers-returning-from-work-attacked-with-knife-etah-news-c-163-1-eta1001-122305-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: काम से लौट रहे दो भाइयों पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: काम से लौट रहे दो भाइयों पर चाकू से किया हमला
Wed, 04 Sep 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला नई बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उनको बचाया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला नई बस्ती में मंगलवार की देर रात दो समुदायों में विवाद हुआ। एक पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर तो दूसरी ओर से चाकू से हमला करने की बात सामने आई है। घायल आशू ने बताया कि वह अपने भाई दीपक के साथ काम से लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर खड़े हुए अनीस और अरजू ने गालियां देना शुरू कर दिया।
हम लोगों ने विरोध किया तो दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारकर हम लोगों की जान लेने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने हमको बचाया। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी और हमको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि किसी बात को लेकर रास्ते में इन लोगों के बीच विवाद हो गया। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायलों की ओर से ईंट-पत्थर और आरोपियों की और से चाकू से हमला किया गया था। घायल आशू व दीपक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।