{"_id":"694e897a321892d3980f7464","slug":"two-brothers-beat-a-teenager-who-was-out-on-the-farm-etah-news-c-163-1-eta1001-143950-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत पर गए किशोर को दो भाइयों ने मिलकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत पर गए किशोर को दो भाइयों ने मिलकर पीटा
Fri, 26 Dec 2025 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। खेत पर गए किशोेर को दो भाइयों ने मिलकर पीट दिया। किशोर ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित की मां ने आरोपियों के खिलाफ थाना सकीट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
सकीट थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर मई निवासी ओमश्री देवी ने प्राथमिकी में लिखा है कि 24 दिसंबर को लगभग 12 वर्षीय बेटा शाम के लगभग 5 बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। वहां गांव के ही मुनेंद्र और मानवेंद्र ने मिलकर बेटे के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बालक के पिता दुर्वेश का आरोेप है कि बेटा गांव के बाहर सरसों के खेत में शौच के लिए गया तो एक महिला को आपत्तिजनक हालत में देखकर चिल्लाने लगा।
यह देखकर वहां मौजूद महिला व उसके साथी सहित 5 लोगों ने बेटे को लात-घूंसों से बुरी पीटा और अधमरा कर दिया। शोर सुनकर परिजन व खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।