फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two bike riders injured after being hit by unknown vehicle

Etah News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल

Mon, 03 Mar 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Mar 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured after being hit by unknown vehicle
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल हुए हैं। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 2 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी सनी ने बताया कि रविवार की देर रात वह अपनी मां राजनश्री को लेकर धुमरी कस्बा आया था। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर बैठी मां राजनश्री नीचे गिरकर घायल हो गई। मां को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां उपचार चल रहा है। शहर के शिकोहाबाद रोड पर सुनहरी नगर गेट के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चंद्रभान निवासी जसराना जिला फिरोजाबाद घायल हो गया।
विज्ञापन

अन्य सड़क दुर्घटनाओं में नीतू और राम सिंह निवासी अहमदाबाद थाना बागबाला, सर्वेश निवासी नगला फुले व रानी निवासी करमचंदपुर थाना सकीट, रमन और विशाल निवासी हिंदू नगर कोतवाली नगर, मुस्कान निवासी हाथरस, माया देवी निवासी पुरांव थाना मलावन, पप्पू और प्रभात निवासी नगला कदम थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। इनमें से मुस्कान, रानी, सर्वेश और माया देवी को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed