{"_id":"69974bc75d9c1a8813047dc4","slug":"two-arrested-for-snatching-earrings-from-woman-etah-news-c-163-1-eta1001-146641-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला से कुंडल छीनने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला से कुंडल छीनने वाले दो गिरफ्तार
Thu, 19 Feb 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में छिनेती के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। शहर के बस स्टैंड के सामने महिला से झपट्टा मारकर कुंडल छीनने की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छीना गया कुंडल और एक आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि 18 फरवरी की रात करीब आठ बजे एक महिला अपनी बेटी के साथ जीटी रोड स्थित बालाजी गेस्ट हाउस से दावत खाकर घर लौट रही थी। बस स्टैंड के सामने पीछे से काली स्प्लेंडर बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके कान का कुंडल छीन लिया और भाग गए।
पीड़िता ने कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए राकेश खान और आमिर निवासी कोची डेरा वंजारा थाना सकीट को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पीली धातु का कुंडल बरामद किया गया है। राकेश के कब्जे से एक तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस भी मिला है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि राकेश के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद