{"_id":"68f00ddc6206f2735c0c1a56","slug":"truck-driver-turns-out-to-be-the-mastermind-of-the-theft-arrested-along-with-the-buyer-etah-news-c-163-1-eta1001-140557-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रक चालक निकला चोरी का मास्टरमाइंड, खरीदार सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रक चालक निकला चोरी का मास्टरमाइंड, खरीदार सहित गिरफ्तार
Thu, 16 Oct 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
एटा। पुलिस ने एक ट्रक से हुई सुपारी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस चालक ने खुद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही घटना का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी की झूठी कहानी बनाई। थाना मलावन पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में घटना का खुलासा कर उसे व माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है।
सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि थाना मलावन क्षेत्र में 8 अक्तूबर को जयवीर सिंह निवासी डहारियापुर थाना विधूना जिला औरैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लिखा था कि गुवाहटी से दिल्ली सुपारी लेकर जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने ट्रक को रुकवाया और खुद को चालक बताते हुए बैठ गए। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद ट्रक में भरी कच्ची सुपारी के 497 बोरों में से कुछ बोरे और मोबाइल फोन चोरी कर भाग गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना मलावन व स्वाट टीम ने कॉल डिटेल, लोकेशन व अन्य जांच-पड़ताल करते हुए 14 अक्तूबर की रात ट्रक चालक जयवीर सिंह और सौरव उर्फ मोहित गुप्ता निवासी लाल बंगला कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि अधिक कर्ज के कारण उसने ट्रक से 94 बोरे सुपारी 16 लाख रुपये में सौरव गुप्ता को बेच दी थी और चोरी का नाटक रचा था। बिक्री की रकम में से 6.45 लाख रुपये, 94 बोरे सुपारी और एक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी में थानाध्यक्ष मलावन रोहित राठी व स्वाट टीम प्रभारी एसके निगम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।