फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   truck cleaner committed suicide by hanging himself from an electric pole in Etah

UP News: बिजली के खंभे में ट्रक क्लीनर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, खाना खाकर सोया था.... सुबह लटका मिला

Tue, 27 Aug 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 09:02 PM IST
सार

एटा में ट्रक क्लीनर ने बिजली के खंभे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में खाना खाकर सोया था। सुबह फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन
truck cleaner committed suicide by hanging himself from an electric pole in Etah
आदेश कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हाड़ई गांव के समीप हाई ट्रांसमिशन विद्युत लाइन के खंभे पर फंदा लगाकर ट्रक क्लीनर ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


घटना थाना मलावन क्षेत्र के गांव तुर्कीपुरा उर्फ शाहआलमपुर की है। यहां के निवासी सुधीर कुमार ने बताया भाई आदेश कुमार पिछले एक वर्ष से मेरे साथ ही ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। सोमवार को मैं ट्रक को मधूपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा करके गांव चला गया था। आदेश रात को खाना खाकर भली भांति ट्रक के केबिन में सो गया। 

विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे के बाद पेट्रोल पंप पर काम करने वाला गांव का ही लड़का रामू शौच के लिए खेत की ओर गया। वहां देखा कि हाई ट्रांसमिशन विद्युत लाइन के खंभे पर रस्सी के फंदे से आदेश लटक रहा है। यह देख कर रामू की चीख निकल गई।
 

आसपास के लोगों को जानकारी दी और रामू ने ही घर पर सूचना दी। इसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। सुधीर ने बताया कि हम दो भाई हैं, हमारे पिता खेती-बाड़ी करते हैं। हम दोनों भाई गाड़ी चलाकर घर का गुजारा करते हैं।
 
विज्ञापन

पता नहीं क्यों आदेश ने इस प्रकार से आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों भाई एक ही ट्रक पर काम करते हैं। बड़ा भाई सुधीर चालक है और छोटा आदेश कुमार क्लीकर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed