फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck cleaner commits suicide by hanging himself on power line pole

Etah News: विद्युत लाइन के खंभे पर ट्रक क्लीनर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 27 Aug 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Truck cleaner commits suicide by hanging himself on power line pole
मृतक आदेश कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : मृतक आदेश कुमार का फाइल फोटो।
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हाड़ई गांव के समीप हाईट्रांसमिशन विद्युत लाइन के खंभे पर फंदा लगाकर ट्रक क्लीनर ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव तुर्कीपुरा उर्फ शाहआलमपुर निवासी सुधीर कुमार ने बताया भाई आदेश कुमार पिछले एक वर्ष से मेरे साथ ही ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। सोमवार को मैं ट्रक को मधूपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा करके गांव चला गया था। आदेश रात को खाना खाकर भली भांति ट्रक के केबिन में सो गया। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे के बाद पेट्रोल पंप पर काम करने वाला गांव का ही लड़का रामू शौच के लिए खेत की ओर गया। वहां देखा कि हाईट्रांसमिशन विद्युत लाइन के खंभे पर रस्सी के फंदे से आदेश लटक रहा है। यह देख कर रामू की चीख निकल गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को जानकारी दी और रामू ने ही घर पर सूचना दी। इसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। सुधीर ने बताया कि हम दो भाई हैं, हमारे पिता खेती-बाड़ी करते हैं। हम दोनों भाई गाड़ी चलाकर घर का गुजारा करते हैं। पता नहीं क्यों आदेश ने इस प्रकार से आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों भाई एक ही ट्रक पर काम करते हैं। बड़ा भाई सुधीर चालक है और छोटा आदेश कुमार क्लीकर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed