{"_id":"66b63e31836b410b6305fd3e","slug":"troubled-farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1001-121083-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Fri, 09 Aug 2024 09:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेंथरी में एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भाई की मौत से वह अवसाद में थे।
गांव सेंथरी निवासी आर्यन ने बताया कि पिता जसवंत सिंह (50) बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। सुबह जब सब लोग उठे और पिता नहीं दिखे तो छत पर जाकर देखा। वहां वह गमछे के फंदे में टिन शेड के पाइप से लटक रहे थे। नीचे से भाग कर लोग छत पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मृतक के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आर्यन ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व चाचा दशरथ की मौत के बाद से पिता अवसाद में रहने लगे थे। वहीं दिल्ली में रहने वाले दूसरे चाचा रविंद्र सिंह का लगभग 15 दिन पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई थी। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि घटना के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।