फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Troubled by harassment, a woman committed suicide by hanging herself.

Etah News: उत्पीड़न से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 21 May 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 May 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment, a woman committed suicide by hanging herself.
मृतका मीना का फाइल फोटो - फोटो : मृतका मीना का फाइल फोटो
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि 3 दिन पूर्व पति ने सरिया से पीटते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद परिजन महिला को मायके ले आए थे। मानसिक रूप से परेशान महिला ने मंगलवार की रात में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब साढ़े तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी।
विज्ञापन

जहांगीरपुर निवासी मुन्नालाल ने बताया कि बेटी मीना (23) की शादी 3 फरवरी को गांव दिलेरपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी निवासी प्रदीप उर्फ संदीप के साथ की थी। कुछ समय बाद ही प्रदीप बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। मृतका के भाई ललित कुमार ने बताया कि बहन मीना 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। ससुराल में बहनोई उसको परेशान करता था। उसके अपनी ही तहेरी भाभी के साथ संबंध थे। उसके कहने पर बहन को आए दिन पीटता था। सोमवार को भी सरिया से बुरी तरह पीटते हुए तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि मीना ने पूरी घटना की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से मायके में बताई तो परिजन उसको घर ले आए। इसके बाद भी प्रदीप ने फोन कॉल करके बहन के साथ गाली-गलौज की। इसी बात से परेशान होकर मंगलवार की रात में मीना ने कमरे में छत के कुंदे से स्टाॅल का फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो मीना फंदे पर लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed