फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Troubled by girlfriend's harassment, lover commits suicide by hanging himself

Etah News: प्रेमिका के उत्पीड़न से परेशान प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 23 Aug 2024 10:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Troubled by girlfriend's harassment, lover commits suicide by hanging himself
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव खेरिया कलां में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने प्रेमिका पर उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उनका अविवाहित बेटा पंकज (25) एक महिला से प्रेम करता था। कुछ दिनों से वह बेटे को परेशान कर रही थी। जिसकी वजह से वह अवसाद में चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। पहले घर में लेटा रहा उसके बाद उठकर चला गया। हमने सोचा घर से थोड़ी दूर लगी सबमर्सिबल के पास गया होगा, अक्सर वह वहां जाकर भी सो जाता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी दिन हमारे चाचा रामपाल सिंह की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। सब लोग काफी देर उनके घर पर बैठे रहे। उसके बाद आकर सो गए। शुक्रवार सुबह जब हम सबमर्सिबल के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए। पंकज कमरे के बाहर छज्जे के गर्डर से रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। अन्य परिजन को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्रपाल ने बताया कि पंकज आईटीआई करने के बाद लगभग 1 वर्ष पूर्व उत्तराखंड के पंतनगर चला गया था। वहां टाटा कंपनी में नौकरी कर रहा था। कुछ समय बाद फेसबुक के माध्यम से उसकी मित्रता सकीट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हो गई। दोनों आपस में बातचीत करते रहते थे। कई बार मैंने देखा तो पंकज से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। कई दिन से वह परेशान चल रहा था। बता रहा था कि महिला उसको परेशान कर रही है।

सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लगेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed