फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Trouble: Complainants who came to the tehsil were bitten by monkeys

उत्पात : तहसील में आए फरियादियों को बंदरों ने काटा

Wed, 18 Oct 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trouble: Complainants who came to the tehsil were bitten by monkeys
जलेसर। बंदरों के हमलों को लेकर लोगों में इनका उत्पात व्याप्त है। आए दिन छतों पर ही नहीं, राह निकलते लोगों को भी बंदर काट रहे हैं। तहसील में आए दो फरियादियों को बंदरों ने काट लिया। जिसकी शिकायत वकीलों ने की, तो एसडीएम ने ईओ को बंदरों को पकड़वाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नगर के आकाश सिसौदिया, तारिक शेख, मनू, संजीव कुमार, पूरन सिंह, रवेंद्र सिंह, आमिर, शाविज, अंकित ठाकुर, अजीत कुमार, नदीम आदि ने बताया की बंदर उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर घायल कर चुके है। घरों में अंदर घुसकर भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इनके डर की वजह से महिलाएं कपड़ों को बाहर सुखाने तक नहीं जाती हैं। अपने बच्चों को मकानों की छतों पर खेलने नहीं देते हैं। नगर के मोहल्ला दुर्गानगर, महावीरगंज, शेरगंज, किला, इस्लामनगर, पठानान, बारी का चौक, अग्रेयान, भैरो बगीची आदि मौहल्लो में बंदर कई लोगों को शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम से मिलकर वकीलों ने शिकायती पत्र दिया। बताया कि पिछले छह माह में 100 से भी अधिक लोगों को बंदरों ने घायल कर दिया है। पालिका द्वारा कोई अभियान नहीं चलाया जाता है। प्रति वर्ष बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तहसील परिसर में बंदरों के झुंड ने तहसील में आए हुए दो फरियादियों को काट लिया। एसडीएम नितिन तेवतिया ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed