फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tree fell on Kanwadiya, referred to Agra in critical condition

Etah News: कांवड़िया के ऊपर गिरा पेड़, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Mon, 05 Aug 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on Kanwadiya, referred to Agra in critical condition
घायल कांवजवड़िये को एंबुलेंस से उतारते साथी - फोटो : घायल कांवजवड़िये को एंबुलेंस से उतारते साथी
एटा। सावन का महीना चल रहा है, भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भक्त कांवड़ लेकर जिले से गुजर रहे हैं। रविवार की देर रात मिरहची थाना क्षेत्र में एक कांवड़िये के ऊपर तेज हवा में पुराना पेड़ टूटकर गिर गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। अन्य हादसों में 6 कांवड़िये घायल हुए हैं।
विज्ञापन

आगरा जिले के गांव रावतपुरा निवासी श्रीराम रविवार की देर रात सोरों जी से कांवड़ में जल लेकर जा रहा था। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिंधावली के पास तेज हवा के चलते एक पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। साथी उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। सोमवार को बरहन निवासी कांवड़िया धर्मेंद्र की शहर के रेलवे पुल के पास बाइक से टक्कर हो गई। अवागढ़ कस्बा निवासी अंबर और विपिन कांवड़ लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

कासगंज रोड पर पीएसी के सामने मैक्स पिकअप से टक्कर हो गई। कांवड़ लेकर आ रहा ओमवीर निवासी नगला सावंती फिरोजाबाद मिरहची थाने के सामने बोलेरो कार की चपेट में आकर घायल हो गया। इसके अलावा कोतवाली देहात के गांव नगला कदम निवासी विजय सिंह और रीतेश की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे यह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed