{"_id":"66b259100ecdfff35b00be9e","slug":"transporter-attacked-in-market-narrowly-escaped-etah-news-c-163-1-sagr1016-120943-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रांसपोर्टर पर बाजार में हमला, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रांसपोर्टर पर बाजार में हमला, बाल-बाल बचे
Tue, 06 Aug 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के कला बाजार मोड पर मंगलवार को सामान लेकर घर जा रहे ट्रांसपोर्टर पर एक युवक ने हमला बोल दिया। इससे ट्रांसपोर्टर के आंख व शरीर पर गंभीर चोटे आ गईं। पीडित ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला नागेश्वर वगीची निवासी ट्रांसपोर्टर जितेंद्र कुमार गुप्ता मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाजार कला से सामान लेकर वापस अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी कला बाजार मोड निवासी युवक ने लोहे की रोड से पीछे से हमला बोल दिया। इससे वह गिर गया इस दौरान उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त दिया।
पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बताया कि कई दिन से उक्त युवक मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है और आज मौका मिलते ही उसने हमला बोल दिया। इससे मेरी आंख व शरीर पर गंभीर चोटे आईं है। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल करा उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।