फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transportation system will improve with arrival of 9 new buses

Etah News: 9 नई बसें आने से बेहतर होगी परिवहन की व्यवस्था

Sat, 22 Feb 2025 08:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Transportation system will improve with arrival of 9 new buses
एटा। जिले में परिवहन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम की ओर से डिपो के बेड़े में बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत मार्च के प्रथम सप्ताह तक 9 और बसें डिपो को मिल जाएंगी। सभी बसें आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी, इनमें दो एसी जनरथ बसें होंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में डिपो के बेड़े में निगम की 94 और अनुबंधित 86 बसें हैं। इनमें से 15 बसें पहले ही प्रयागराज भेजी जा चुकी हैं और 5 बसें शनिवार को भेजी गई हैं। जिसकी वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए निगम की ओर से डिपो को 13 बसें फरवरी के द्वितीय सप्ताह में दी जा चुकी हैं और 9 बसें मार्च के प्रथम सप्ताह में मिलने की उम्मीद है। इन बसों के आने के बाद बेड़े में 103 रोडवेज हो जाएंगी। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में डिपो की 20 बसों को शनिवार तक भेजा जा चुका है। निगम की ओर से डिपो को 22 नई बसें मिलनी हैं, इनमें से 13 बसें आ चुकी हैं। शेष 9 बसें भी जल्द ही आ जाएंगी, इनमें से 2 बसें एसी जनरथ हैं जो लंबे रूट पर चलाई जाएंगी। महाकुंभ से सभी बसें लौटने के बाद ही परिवहन की व्यवस्था सही तरीके से सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed