{"_id":"66d05a541778b88f65074ae0","slug":"transport-department-issued-challans-for-15-vehicles-and-collected-fine-of-68-000-in-etah-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 15 वाहनों के काटे चालान... वसूला 68 हजार जुर्माना; एक ट्रक किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 15 वाहनों के काटे चालान... वसूला 68 हजार जुर्माना; एक ट्रक किया सीज
Thu, 29 Aug 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:44 PM IST
सार
एटा में परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। 15 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान 68 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एक ट्रक को सीज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में अलीगंज विकासखंड क्षेत्र में बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। 15 वाहनों के 68 हजार रुपये के चालान काटे। वहीं एक ओवरलोड ट्रक को सील कर दिया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
एआरटीओ सत्येंद्र सिंह ने मेन मार्केट, एटा रोड, कायमगंज रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना फिटनेस संचालित किए जा रहे स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसा। 40 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। कमियां पाए जाने पर इनमें से सात का चालान किया।
विज्ञापन
इसके अलावा आठ ओवरलोडिंग वाहनों के चालान किए। जबकि, एक ट्रक को सीज कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा। अगर बिना फिटनेस स्कूली वाहन सड़क पर फर्राटा भरते नजर आए तो सीज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन