फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transformer has been blown for a month, people are upset

Etah News: एक महीने से फुंका है ट्रांसफार्मर, लोग परेशान

Sat, 20 May 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Transformer has been blown for a month, people are upset
एक महीने से फुंका है ट्रांसफार्मर, लोग परेशान
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे दी जा रही 10 घंटे आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मारहरा। कस्बे में डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। लेकिन निगम द्वारा इसे अब तक नहीं बदला गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिसमें सिर्फ 10 घंटे बिजली उपभोक्ताओं को मिल पा रही है।
कस्बे के मोहल्ला तालागढ स्थित शैलेंद्र वाटिका पर करीब एक महीने पहले ट्रांसफार्मर फुंका था। ट्राली में रखे मोबाइल ट्रांसफार्मर को यहां लगा दिया गया। जिसमें पल-पल पर फॉल्ट हो रहे हैं। नियमानुसार ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदला जाना चाहिए। लेकिन एक माह के बाद भी निगम ने यहां ट्रांसफार्मर नहीं बदला है।
विज्ञापन

इन दिनों रात और दिन पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान है। वहीं फॉल्ट की वजह से कटौती के चलते समस्या और बढ़ गई है। सुरेंद्र गौतम, जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र यादव, शशिकांत आदि का कहना है कि व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। अवर अभियंता ऋषिराम ने बताया कि बिजली की कटौती ऊपर से ही हो रही है। शैलेंद्र वाटिका के पास खराब ट्रांसफार्मर 4 से 6 दिन में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed