{"_id":"682c974d3bc7e1b852078c5f","slug":"transformer-caught-fire-due-to-monkey-antics-two-monkeys-died-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बंदरों ने मचाया ऐसा उत्पात...आग की लपटों में घिर गया ट्रांसफाॅर्मर, मच गई अफरातफरी; दो बेजुबान की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंदरों ने मचाया ऐसा उत्पात...आग की लपटों में घिर गया ट्रांसफाॅर्मर, मच गई अफरातफरी; दो बेजुबान की माैत
Tue, 20 May 2025 08:23 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 20 May 2025 08:23 PM IST
सार
बंदरों के उछलकूद करने से ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। इसकी चपेट में दो बंदरों की माैत हो गई। आग इस कदर भीषण थी कि माैके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के मिरहची के मारहरा कस्बा स्थित अस्पताल चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्रांसफाॅर्मर पर बंदर उछलकूद करते हुए लड़ने लगे। इनकी धमाचौकड़ी से शॉर्टसर्किट हुआ और ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर का तेल निकलकर आसपास फैल गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर दो बंदर मर गए। 2 खोखे सब्जी-फल व चाय की एक दुकान जलकर राख हो गई।
बंदरों की धमाचौकड़ी से हुई इस घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तुरंत काबू पाना मुश्किल रहा।

Trending Videos
सूचना मिलने पर पुलिस और विद्युत निगम की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। चाय स्टॉल संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस घटना के बाद लोग बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
ठप रही विद्युत आपूर्ति
ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आग बुझने के बाद विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम शुरू किया। शाम के समय जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच करीब 14 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिन भर भीषण गर्मी में लोग व्याकुल रहे। जेई ऋषिराम ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्य शुरू करा दिया था। देर शाम आपूर्ति सुचारू कर दी गई।