फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Train packed during festival, 4 times the number of passengers

Etah News: त्योहार पर खचाखच रही ट्रेन, 4 गुना निकले यात्री

Sat, 02 Nov 2024 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 02 Nov 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Train packed during festival, 4 times the number of passengers
एटा। जिला मुख्यालय से एकमात्र ट्रेन का संचालन टूंडला और आगरा के लिए किया जाता है। दिवाली पर लोग घर आए और यहां रहने वाले लोगों ने आगरा में खरीदारी के लिए ट्रेन का सहारा लिया। जिसके चलते एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर धनतेरस से दिवाली तक 4 गुने यात्रियों से खचाखच रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन का निर्माण 1959 में ही हो गया था। इसके बाद भी यहां के लोग अभी तक सभी शहरों के लिए रेल सेवा से वंचित चल रहे हैं। जिले की जनता के साथ ही समाजसेवी संगठनों और अन्य लोगों ने व्यक्तिगत रूप से रेल लाइन विस्तार के लिए प्रयास किया। रेलवे बोर्ड ने एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर की शुरूआत की। यह यात्री गाड़ी सुबह 7:30 बजे यहां से प्रस्थान करती है और शाम 5:25 पर आगरा से लौटकर लगभग 8:30 बजे एटा पहुंचती है। आगरा जाने के लिए बस में एक व्यक्ति का किराया 125 रुपये है। जबकि ट्रेन से एक यात्री मात्र 25 रुपये में आगरा पहुंच जाता है।
विज्ञापन

सस्ते किराए की वजह से इस दिवाली पर लोगों ने बहुतायत में रेल यात्रा का आनंद लिया। सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहार पर लगभग चार गुना लोगों ने ट्रेन से यात्रा की। एक दिन में आमतौर पर लगभग 600 यात्री आवागमन करते हैं। मगर इस बार धनतेरस से दिवाली तक प्रतिदिन लगभग 2200 लोगों ने रेल सेवा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज परिवहन निगम का इम्तिहान
रविवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक करने के लिए उनके घर जाती हैं। तमाम भाई भी बहनों के यहां आते हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। यह बढ़ी हुई संख्या रविवार को परिवहन निगम का इम्तिहान लेगी। एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिस मार्ग पर जाने के लिए अधिक यात्री होंगे, उस पर तत्काल बस भेजी जाएगी। ताकि किसी सवारी को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed