{"_id":"6967de855cf735aec60d644e","slug":"tragic-the-father-also-died-of-shock-13-days-after-his-sons-death-etah-news-c-163-1-sagr1016-144906-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद : बेटे की मौत के 13 दिन बाद सदमे से पिता की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद : बेटे की मौत के 13 दिन बाद सदमे से पिता की भी मौत
Wed, 14 Jan 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
लालाराम का फाइल फोटो
- फोटो : सांकेतिक
एटा। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव जिन्हैरा में बुधवार सुबह 85 वर्षीय लालाराम का निधन हो गया। उनके निधन से 82 वर्षीय पत्नी कैला देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे बेटे ने 13 दिन पहले ही फंदा लगाकर जान दी थी। तबसे लालाराम सदमे में चल रहे थे।
लालाराम के 56 वर्षीय बेटे राधाकृष्ण ने 31 दिसंबर की आधी रात को घर के पास एक विद्युत खंभे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इसके पीछे आर्थिक तंगी की वजह बताई गई थी। बेटे की असामयिक मृत्यु से लालाराम और उनकी पत्नी कैला देवी को गहरा सदमा लगा था।
लालाराम पहले से ही बीमारी से जूझ रहे थे। दो दिन पहले सोमवार को ही उनके बेटे की तेरहवीं हुई थी। बुधवार दोपहर के समय लालाराम ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने लालाराम के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया।