फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traffic jam in the city due to Sahalag and election campaign

सहालग और चुनाव प्रचार की भीड़ में दिन भर शहर में रहा जाम

Fri, 18 Feb 2022 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in the city due to Sahalag and election campaign
जीटी रोड पर दोपहर 1 बजे लगा जाम। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शुक्रवार को बड़ा शादी-सहालग था जिसके चलते हर ओर भीड़भाड़ नजर आ रही थी। वहीं इसी दिन विस चुनाव प्रचार का आखिरी दिन भी था। सभी प्रमुख प्रत्याशियों ने रोड शो, जनसंपर्क, बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। सहालग और प्रचार की भीड़ से दिन भर शहर में जाम जैैसे हालात बने रहे। सुबह से शाम तक हर मार्ग पर लोग वाहनों की भीड़ में रास्ता निकलने के लिए जूझते रहे। यातायात व्यवस्था चरमराती रही।
विज्ञापन

विवाह समारोहों की तैयारी में लोग विभिन्न तैयारियों को लेकर इधर से उधर दौड़ते नजर आए। अपने निजी वाहनों से समारोह में शामिल होने के लिए लोगों का सुबह से ही आना-जाना शुरू हो गया था। वहीं दूसरी ओर विभिन्न दलों के रोड शो की वजह से सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं। सबसे अधिक प्रभावित शहर का प्रमुख मार्ग जीटी रोड रहा। सुबह करीब 11 बजे बसपा द्वारा निकाले गए रोड शो की वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उसके बाद दोपहर एक बजे सपा व भाजपा का रोड शो निकला जिसमें कई वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जीटी रोड स्थित अलीगंज तिराहा से पंडित दीनदयाल चौराहा तक जाम के हालात बने रहे। दोपहिया वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए गलियों का सहारा लिया। करीब चार बजे रोड शो तो थम गया, लेकिन इसके बाद शादी-सहालगों की भीड़ बढ़ गई। जिसके चलते सुबह से शाम तक सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। यातायात व्यवस्था संभालने में लगे यातायात पुलिसकर्मियों समेत होमगार्ड जवानों के पसीने छूटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed