फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traffic jam at Pidaura Adda due to trolley tire burst

Etah News: ट्रॉला का टायर फटने से पिदौरा अड्डा पर रहे जाम के हालात

Fri, 27 Sep 2024 03:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam at Pidaura Adda due to trolley tire burst
एटा। मारहरा कस्बे के पिदौरा अड्डा मेन चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक ट्रॉला का टायर फट गया। इससे वहां करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे पिदौरा अड्डा चौराहे के मोड़ पर पिदौरा की तरफ से आ रहे ट्रॉला का टायर फट जाने से आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे से दुकानदारों के सामान, तिरपाल आदि को हटवाकर कार, मैक्स वाहन को निकलवाया। पिदौरा अड्डा की तरफ आने वाले सभी बड़े वाहनों को नगर के बाहर ही रोक दिया गया।

पुलिस की मशक्कत से यातायात व्यवस्था ठप नहीं हुई, लेकिन बड़े वाहनों को घंटों इंतजार के साथ ही छोटे वाहनों को भी जाम जैसे हालातों से जूझना पड़ा। ट्रॉला का टायर बदलने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed