फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders told DIG, police are promoting betting

डीआईजी से बोले व्यापारी, पुलिस दे रही सट्टे को बढ़ावा

Fri, 13 Aug 2021 06:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Traders told DIG, police are promoting betting
जलेसर में डीआईजी दीपक कुमार को ज्ञापन देते व्यापारी, डीआईजी के साथ विधायक जलेसर संजीव दिवाकर और अ - फोटो : ETAH
एटा/जलेसर। जलेसर में लूट की घटना को लेकर शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ मंडल दीपक कुमार जलेसर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने उनके सामने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि पुलिस जुआ-सट्टा को बढ़ावा दे रही है। इस पर डीआईजी ने सट्टा गिरोह के सरगनाओं को पकड़ने के निर्देश दिए। वहीं लूट का खुलासा जल्द करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में हुई बैठक के दौरान डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से कहा कि मंडल स्तरीय स्पेशल क्राइम के जानकार पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर सही खुलासा किया जाएगा। 15 दिन में खुलासा करने का भरोसा दिया। स्थानीय पुलिस की शिकायतों को लेकर डीआईजी ने कहा कि मैं आप लोगों को अपना निजी मोबाइल नंबर देकर जाऊंगा। कोई शिकायत न सुने जाने पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। अगर कोतवाल भी दोषी पाया जाता है तो उसको भी जेल भेजा जाएगा। सट्टे को लेकर कहा कि यह किसी एक जगह पर सीमित नहीं होता, इसका बड़ा नेटवर्क होता है, जो छोटे लोगों को शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन

जरूरत पड़ती है तो एसटीएफ लगाकर दूसरे जिलों से भी सरगनाओं को पकड़ेंगे। इस मौके पर विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पालिका चेयरमैन विकास मित्तल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, पवेंद्र सिंह पम्मी, सभासद उत्साह भारद्वाज, राकेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, जेपी सिंह, दिनेश बंसल, नवीन प्रताप सिंह, बाबू खान प्रधान, जेपी सिंह, सोनू सराफ, मिंकल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने दर्ज कराया व्यापारी को धमकी देने का मुकदमा
कस्बा जलेसर के ही कोठीवाल कोल्ड स्टोरेज के संचालक व्यापारी हृदेश कुमार बंसल, बाबा कोल्ड स्टोरेज के रवि गर्ग और माया कोल्ड स्टोरेज के देवेंद्र वार्ष्णेय ने एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की। साथ ही बाबा कोल्ड स्टोर के स्वामी ने अपने मुनीम रामदत्त शर्मा के साथ गाली-गलौज कर धमकी देने का आरोप माधव जादौन व शिवम निवासी पटना व दो अन्य पर लगाते हुए शिकायत की। डीआईजी ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed