फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders mobilized to protest against the Kannauj incident

Etah News: कन्नौज की घटना के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी

Wed, 21 May 2025 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 May 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Traders mobilized to protest against the Kannauj incident
कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेम रंजन सिंह को ज्ञापन ददेते वैश्य एकता परिषद के पदा​धिकारी।  - फोटो : कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेम रंजन सिंह को ज्ञापन ददेते वैश्य एकता परिषद के पदा​धिकारी।
एटा। जिला कन्नौज में एक वैश्य परिवार के साथ हुई घटना के विरोध में शहर के व्यापारी बुधवार को लामबंद हुए। काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम प्रेम रंजन सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सभी व्यापारी कचहरी स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि कस्बा छिबरामई जिला कन्नौज के व्यापारी राजेश गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री बीमार थे। जिसके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि वहां अप्रिशिक्षित स्टाफ के गलत इलाज की वजह से रुचि की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन द्वारा नाराजगी जताने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुलवा ली और पीड़ित परिजन को पिटवाया। यही नहीं, जब स्थानीय व्यापारी छिबरामऊ थाने पर शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने लाठी चार्ज करा दिया। जिसमें कई महिलाओं, बच्चों, वृद्धों को चोटें आई हैं। अस्पताल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करते हुए पीड़ित परिजन के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर लिया। यह निंदनीय है और जुर्म की पराकाष्ठा दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मृतका के परिजन को 50 लाख की आर्थिक मदद, गंभीर घायलों को 2 लाख का मुआवजा, दोषी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर और निलंबन, पीडि़तों के विरुद्ध मुकदमे को रद करने की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, संरक्षक राधारमण वार्ष्णेय एडवोकेट, राकेश गुप्ता , कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू, उपाध्यक्ष जितेंद्र माहेश्वरी, सतीश वार्ष्णेय, सुधीर वार्ष्णेय अल्ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed