{"_id":"fa2e355a66e22f164bf806f1740a2238","slug":"tractors-and-uncontrolled-reflex-ten-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, दस घायल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नदगांव के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में सवार चालक सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
बागवाला के गांव बैरी निवासी मुनेश और अन्य लोग ट्रैक्टर से गांव शमदपुरा से लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव नदगांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे साइकिलसवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। जिसे नीचे दबकर मुनेश,चालक सुखवीर, अशोक, धर्मेंद्र ,दीपक, श्यामा देवी, यादराम, साक्षी, दुभैती, यशोदा निवासी बैरी बागवाला घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।