{"_id":"67dc527f08dc9a227e04d0b0","slug":"tractor-trolleys-laden-with-tobacco-are-passing-without-paying-gst-etah-news-c-163-1-eta1003-131216-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिना जीएसटी चुकाए गुजर रहे तंबाकू से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिना जीएसटी चुकाए गुजर रहे तंबाकू से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली
Thu, 20 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर कस्बे से होकर गुजरती तंबाकू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : राजा का रामपुर कस्बे से होकर गुजरती तंबाकू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली।
राजा का रामपुर। तीन जिलों के बार्डर पर स्थित कस्बा राजा का रामपुर पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। इसकी सीमाएं कासगंज और फर्रुखाबाद जिले से भी जुड़ी हुई हैं। तंबाकू की फसल कटने की शुरूआत होने के साथ ही तंबाकू से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली का गुजरना शुरू हो गया। जो जीएसटी चुकाए बिना निकल रहे हैं।
कासगंज जिले की पटियाली तहसील, फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज और एटा जिले के अलीगंज तहसील क्षेत्र में तंबाकू की फसल बड़े पैमाने पर होती है। इन सभी क्षेत्र में तंबाकू की मंडी भी हैं। तीनों जिले के केंद्र राजा का रामपुर में तंबाकू की कच्ची फसल के कारखाने भी हैं। राजा का रामपुर की तहसील और जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों का इधर आना बहुत ही कम होता है।
इसके चलते किसान और व्यापारी इस रास्ते ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर तंबाकू ले जाना जयादा पसंद करते हैं। इस रास्ते से रोजाना दिन-रात तंबाकू से लदे वाहन का गुजरना रहता है। एक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 45 क्विंटल तंबाकू आती है। जीएसटी की चोरी होने के साथ ही सड़कें सकरी होने पर हादसा होने का भी भय बना रहता है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि वाहनों के ओवरलोड या अन्य अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी।