{"_id":"67bca15fbb8aca40f40d24b8","slug":"tractor-crushed-labourers-returning-from-field-3-died-and-one-injured-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत से लाैट रहे मजदूरों को ट्रैक्टर ने कुचला, मच गई चीख-पुकार; तीन की माैत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत से लाैट रहे मजदूरों को ट्रैक्टर ने कुचला, मच गई चीख-पुकार; तीन की माैत और एक घायल
Mon, 24 Feb 2025 10:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:15 PM IST
सार
खेतों में आलू की खुदाई चल रही है। ऐसे में देरशाम तक खेतों में काम हो रहा है। मजदूर खेतों से काम कर लाैट रहे थे। पैदल घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी चार मजदूर सोमवार की देर शाम खेत से लौट रहे थे। गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
रजपुरा निवासी शिवराज ने बताया कि बेटा आदेश (18), गुलशन (18), गीतम सिंह (26) और श्रीकृष्ण मजदूरी करके खेत से घर लौट रहे थे। आलू की खुदाई चल रही है, इसलिए देर शाम तक सभी लोग खेतों में काम करते हैं।
चारों लोग सोमवार की देर शाम पैदल घर आ रहे थे। यह लोग गांव के पास तमरौरा मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इनको रौंद दिया। जिसके चलते यह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे और चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने आदेश, गुलशन और गीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रीकृष्ण को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
गांव में पसरा मातम
गांव के पास ही एक साथ तीन मजदूरों की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। घर में सूचना पहुंची, तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन