{"_id":"683b5218b2ddbfc7060e856c","slug":"took-the-money-after-deciding-not-doing-the-deed-etah-news-c-163-1-eta1001-134312-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तय करने के बाद ले ली रकम, नहीं कर रहे बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तय करने के बाद ले ली रकम, नहीं कर रहे बैनामा
Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर में संजू कुमार निवासी इखौना थाना ढोलना जिला कासगंज ने रश्मि यादव निवासी शांतिनगर सहित 4 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रश्मि ने एक जमीन का बैनामा करने का सौदा किया और 26 लाख रुपये ले लिए। अब न तो बैनामा कर रही है और न ही रुपये वापस कर रही हैं। इनके पति इंद्रजीत यादव और राजकिशोर व अवधेश कुमार गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं।
संजू कुमार ने बताया कि रश्मि यादव से 0.71 हेक्टेयर जमीन खरीदने की बात हुई थी। जिसके तहत साथी धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला जयजयराम के साथ मिलकर 6 जुलाई 2024 को 4 लाख रुपये नकद और 5 लाख का चेक दिया था। इसके साथ ही 20 सितंबर को 8 लाख रुपये कासगंज से लाकर दिए थे। 8 नवंबर को कोे भी 8 लाख रुपये और 27 नवंबर को 6 लाख रुपये सहित कुल मिलाकर 26 लाख रुपये रश्मि यादव को दिए जा चुके हैं। 6 जनवरी 2025 को जब बैनामा करने को कहा तो रश्मि यादव टालमटोल करने लगी। पता चला कि उस भूमि का बैनामा किसी और के नाम कर दिया है। पैसा मांगा तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि 11 अप्रैल को रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था तो रिजोर थाना क्षेत्र में गांव मिर्जापुर सई के पास पहले से मौजूद इंद्रजीत यादव, राजकिशोर और अवधेश ने बाइक को रुकवा लिया। गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से गले में अंगौछा का फंदा डालकर खींचा। शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे राहगीरों ने आकर किसी तरह से बचाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।