{"_id":"68fe61d9bf65039e89011f6d","slug":"today-8215-candidates-will-appear-for-the-deled-exam-at-17-centres-etah-news-c-163-1-eta1004-141029-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज 17 केंद्रों पर 8215 अभ्यर्थी देंगे डीएलएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज 17 केंद्रों पर 8215 अभ्यर्थी देंगे डीएलएड परीक्षा
Sun, 26 Oct 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के 17 केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से शुरू हैं। इसमें 8215 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले के 17 केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 8215 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 से 29 अक्तूबर तक होगी। परीक्षा दो व तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।
दूसरे और तीसरे दिन पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 30, 31 अक्तूबर और 3 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें कुल 5217 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी तीन शिफ्ट में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा :
प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, श्री कोमल सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शांति नगर, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज उम्मेदपुर, रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जिरसमी, भारतीय इंटर कॉलेज न्योराई, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज धिरामई, जनता इंटर कॉलेज पिलुआ, रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज मारहरा।