{"_id":"67533b8f3ea1a293580521ce","slug":"tobacco-worth-rs-125-crore-sealed-for-not-getting-paper-etah-news-c-163-1-sagr1016-126637-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कागज न मिलने पर सवा करोड़ की तंबाकू सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कागज न मिलने पर सवा करोड़ की तंबाकू सील
Fri, 06 Dec 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच ने शुक्रवार को अलीगंज कस्बे में तंबाकू फर्माें पर सर्वे किया। दो फर्मों पर कागज न मिलने पर सवा करोड़ की तंबाकू सील कर दी।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अलीगढ़ और एटा जनपद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मोहल्ला अंसारी स्थित अर्श टुबैको कंपनी और नरेंद्र एंड संस के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई से कस्बे के तंबाकू व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। जिस वक्त टीम ने छापा मारा, गोदाम के अंदर फर्म के मालिक मौजूद नहीं थे। फोन पर सूचना देकर उन्हें बुलाया गया।
अधिकारियों ने गोदाम में भरे तंबाकू के बंडलों की गणना कराई। ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्डों की भी पड़ताल की। देर शाम तक जांच-पड़ताल चलती रही। डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह, ने बताया कि सूचना के आधार पर सर्वे किया गया है। दोनों फर्माें पर तंबाकू संबंधी कुछ कागजात नहीं मिले। इसके चलते 1.25 करोड़ की तंबाकू को सील किया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक कुमार सिंह, अनुष्का गोयल, शिवकुमार सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी टीम में शामिल रहे।