{"_id":"69595e051331c6e773019587","slug":"tobacco-habit-is-giving-a-feast-to-mouth-cancer-etah-news-c-163-1-eta1004-144347-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तंबाकू की आदत मुंह के कैंसर को दे रही दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तंबाकू की आदत मुंह के कैंसर को दे रही दावत
Sat, 03 Jan 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में मरीजों को देखतीं चिकित्सक। संवाद
- फोटो : bhadrawah news
एटा। तंबाकू, सिगरेट का सेवन युवाओं के लिए कहीं शौक तो कहीं लत बन गया है। इसके सेवन से तमाम लोग मुंह के कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। रोजाना 10 ऐसे मरीज मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में चिह्नित किए जा रहे हैं।
डॉ. अर्चना यादव ने बताया कि रोजाना 100 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें करीब 10 मरीज मुंह के कैंसर से पीड़ित आते हैं। उन्होंने बताया कि मुंह के कैंसर की जांच की जाती है। अगर कैंसर की शुरूआत होती है तो उसे दवाओं से ही ठीक कर लिया जाता है। अगर गंभीर स्थिति में होता है तो उनकी काउंसिलिंग की जाती है। उन्हें समय-समय पर बुलाकर उपचार दिया जाता है।
मुंह के कैंसर के ये हैं लक्षण
- गाल या होंठ पर छाला पड़ना और एक माह से अधिक तक ठीक न होना।
- तंबाकू से गाल कट जाना।
- मुंह अधिक न खुलना।
ये हैं बचाव के उपाय
- तंबाकू, सुपाड़ी, बीड़ी-सिगरेट का सेवन न करें।
- चिकित्सक के परामर्श अनुसार दवाओं का नियमित सेवन करें।
- अधिक मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करें।