फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three women were gang-raped in the war of supremacy

वर्चस्व की जंग में तीन महिलाओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three women were gang-raped in the war of supremacy
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र अति संवेदनशील रहा है। दो गांवों के बीच वर्चस्व की जंग लंबे समय से चलती आ रही है। ताजा मामले में अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को सरसों के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं आरोपी पक्ष के घर में घुसकर हथियारों की नोंक पर एक महिला को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। दोनों ही पक्षों की ओर से सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे थाने पर रविवार को दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की महिलाओं का आरोप है कि वह खेतों पर गईं थीं, तभी दूसरे पक्ष के छह लोगों ने सरसों के खेत में खींच लिया और तमंचों की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर धारदार हथियारों से चोटें भी पहुंचाई गईं। वहीं दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि शनिवार को अनुसूचित जाति के छह लोग हथियार लेकर घर में घुस आए। तमंचों से हत्या करने के इरादे से फायर किए गए और दो लोगों ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार मचने पर जेठानी बचाने आई तो उसके भी कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed