फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three women beaten for not fulfilling dowry demand

Etah News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन महिलाओं को पीटा

Sat, 14 Dec 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 14 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three women beaten for not fulfilling dowry demand
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित हुई तीन महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से दो महिलाओं ने तो गला दबाकर जान लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ में रिंकी निवासी मोहनपुर ने हसनैन उर्फ छोटे निवासी हैदरी चौक थाना मारहरा सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बताया कि पिता इकराम ने लगभग 6 वर्ष पूर्व हसनैन उर्फ छोटे के साथ निकाह किया था। बाद में पति, ससुर सुल्ला, सास नगीना, जेठ हसन मियां, देवर दानिश, कासिम और प्यारे मियां दहेज में कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। 27 फरवरी 2024 की रात में डंडों से पीटा और गले में कपड़ा फंसाकर जान लेने का प्रयास किया। 28 फरवरी को मायके छोड़ गए।
विज्ञापन

थाना जलेसर में अवनेश निवासी विशनीपुर ने हरिओम निवासी यादव नगर थाना अवागढ़ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीरज का विवाह बबलू के साथ करीब 2 वर्ष पूर्व किया था। ससुर हरिओम शरण, ननद विनीता, सास आशा और जेठानी मंजू अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये की मांग करते हुए पुत्री को परेशान करने लगे। 16 जून को पुत्री को पीटा और जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर में वर्षा निवासी पटियाली गेट ने अमरजीत निवासी सरायबली थाना अतरौली जिला अलीगढ़ सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 25 नवंबर 2020 को पिता सूबेदार सिंह ने उसका विवाह अमरदीप के साथ किया था। विवाह के बाद ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। सास मालती देवी, पति अमरदीप, जेठ कुलदीप, जेठानी बेबी, ननद रूबी और देवर सागर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। 25 जून 2024 को यह लोग मेरे भाई की तबीयत खराब होने की बात कह कर मुझे कार में बिठाकर लाए और रेलवे पुल पर उतारकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed