फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three samples of spices and sweets failed

मसाले व मिठाई के तीन नमूने फेल

Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three samples of spices and sweets failed
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद परिसर में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की। जांच में मसाले व मिष्ठान के 3 सैंपल फेल हो गए। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत रसोईघर में प्रयोग किए जा रहे दूध, दूध से बने पदार्थ, मसाले, खाद्य तेल, दालें, जीरा, बेसन, सब्जियां एवं विक्रेताओं द्वारा बेचे जा रहे 51 खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें मसाले व मिष्ठान के तीन नमूने फेल हो गए। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में खाद्य पदार्थों को लाते समय गुणवत्ता का ध्यान रखें। मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेंद्र कुमार द्विवेदी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश, प्रियेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed