{"_id":"64c69b9f04a5ea38420d5a44","slug":"three-pyres-lit-together-everyones-eyes-were-filled-with-tears-etah-news-c-163-1-sagr1017-3063-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक साथ जलीं तीन चिताएं तो भर आईं सभी की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक साथ जलीं तीन चिताएं तो भर आईं सभी की आंखें
Sun, 30 Jul 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मीलगढ़ी में शनिवार की दोपहर नरेंद्र सिंह यादव की पत्नी अनुरोध उर्फ अनुराधा, बेटी संध्या और शिवानी उर्फ शिवा ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। रात को ही गांव में तीनों के शव पहुंच गए। अंतिम संस्कार रविवार तड़के 4 बजे किया गया। एक साथ जब तीन चिताएं जलीं तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
रविवार को गांव में मातमी माहौल के बीच खामोशी नजर आई। हालांकि मां-बेटियों की खुदकुशी चर्चाओं का विषय बनी रही। जितने लोग उतनी ही बातें सुनने को मिलीं। तीनों के परिजन चीत्कार कर रहे थे। पिता को ढांढ़स बंधाने वालों की भी कतार लगी रही। एक साथ तीन शव को शमशान ले जाया गया तो हर ओर करुण क्रंदन गूंज उठा। तीन जिंदगियां खत्म होने की वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन दुख और गम ग्रामीणों की आंखों में साफ झलक रहा था। युगल प्रेमी का प्यार करना इतना भारी पड़ेगा, कोई सोच भी नहीं सकता था। परिणाम की फिक्र किए बिना ही सुमित और संध्या प्रेम के रास्ते पर आगे बढ़े और अंजाम सबके सामने है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मां-बेटियों के शव का एक ही शमशान में रविवार तड़के करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया। गांव में पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल है। लोगों का मृतकों के घर पर आना-जाना है और तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।