फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three months after marriage, the married woman committed suicide by hanging herself.

Etah News: शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 08 Sep 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three months after marriage, the married woman committed suicide by hanging herself.
अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम तुगई परतापुर कटारा में मंगलवार रात नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव दूल्हा निवासी 25 वर्षीय लवी उर्फ तान्या की शादी 25 मई को तुगई परतापुर कटारा निवासी शिवम के साथ हुई थी। शिवम नोएडा में काम करता है। मंगलवार को तान्या के ससुर किसी काम से मैनपुरी गए थे। इसी दौरान साढ़े सात बजे तान्या ने घर में फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनकर मायके वालों की आंखें नम थीं और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का सही कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed