फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three lakhs stolen from sub post office by cutting wall

Etah News: दीवार काटकर उप डाकघर से तीन लाख की चोरी

Fri, 08 Dec 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs stolen from sub post office by cutting wall
अलीगंज। नगर स्थित उप डाकघर की दीवार काटकर बृहस्पतिवार की रात चोर घुस आए। यहां रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वैड ओर फाॅरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। लापरवाही भी सामने आई कि इतनी बड़ी लेनदेन वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। जिसके कारण पुलिस को घटना का खुलासा करने में अधिक मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुरानी तहसील के पास स्थित उप डाकघर को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। पोस्टमास्टर पंकज कुमार ने बताया कि उप डाकघर में लगभग तीन लाख रुपये की नकदी रखी थी। डाक घर के पीछे खाली पड़ी पुरानी तहसील से चोर घुसे और उप डाकघर की दीवार में सेंध लगा ली। बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह डाकघर को खोलने पहुंचे तो देखा कि दीवार टूटी हुई थी। अंदर जाकर चेक किया तो कैश कम मिला। इसके बाद अलीगंज कोतवाली में सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अरुण पवांर, अपर निरीक्षक बेगराम कश्यप तथा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर भी पहुंच गए। उन्होंने देखा कि किसी भी तरफ का कोई दरवाजा नहीं टूटा था। मुख्य दरवाजा भी बंद था। चोर दीवार में सेंध लगाकर घुसे और वहीं से निकल गए। एटा से डॉग स्क्वैड ओर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने एक-एक चीज की बारीकी से जांच की। पोस्टमास्टर ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी की तहरीर दी है। सीओ ने बताया है कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed