{"_id":"ae8bab04cbe0a9249a69df27cbac82e1","slug":"three-killed-in-road-accident-nine-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत, नौ घायल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात अलीगंज रोड पर एक बोलेरो कार सामने से आए ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई और उसके बाद पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।
हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे अलीगंज रोड पर गांव कंसुरी के पास हुआ और इसमें बोलेरो चालक हरीश निवासी हजरतपुर, फर्रुखाबाद, सुभाष और नन्हें निवासी निवासी पंचपुरा ने मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले और घायल अलीगंज के गांव फरसौली निवासी प्रभुदयाल के बेटे विष्णु दयाल की शादी में शामिल होने थाना बागवाला के गांव कीलरमऊ गए थे। हादसे के वक्त ये शादी में शामिल होकर वापस गांव फरसौली लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल हुए रामवीर, शीशराम, तेजसिंह, जयसिंह, महावीर, राधेश्याम निवासी पंचपुरा, होतीलाल, अंशुल, नंदराम निवासी फरसौली अलीगंज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से गांव फरसौली में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
किसान की सड़क दुर्घटना में मौत
बवासा। थाना निधौैली कलां क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक महीपाल (53) गांव नगला बंदी का रहने वाले थे और हादसे के वक्त वह अपने खेत पर जा रहे थे। गांव खिल्ली के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।