फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed in accidents

मार्ग दुघर्टनाओं में तीन की मौत

Mon, 16 Nov 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 16 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents
सड़क हादसों तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जोगेंद्र (45) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बगढ़ राजपूत अलवर राजस्थान अपनी पत्नी श्रीमिलता (40), पुत्र शैलेंद्र (5) के साथ बाइक से सोरों से वापस लौट रहे थे। एलआईसी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर में तीनों घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शिवम (18) पुत्र अतर सिंह निवासी बेहटा सहावर अपाचे बाइक से अलीगढ़ से लौट रहे थे। ढोलना बाजार में बोलेरो पिकप की चपेट में आ गए। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारीजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। अक्षय प्रताप (23) पुत्र चंद्र पाल निवासी बेरी मोहनपुरा अपने साथी सोनू पुत्र राम दास निवासी कुठैला कोतवाली देहात एटा के साथ बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे।


उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नदरई रेलवे क्रासिंग की पुलिया से टकरा गई। इससे अक्षय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। जबकि घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर दोनों के परिवारी जन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed