फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed, five injured in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three killed, five injured in road accidents
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना रिजोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शिकोहाबाद सड़क पर सिंहपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के गांव नगला सामंती निवासी भुवनेश कुमार ने बताया कि शाम को उसके जीजा पुष्पेंद्र उसकी पत्नी सुधा, चार वर्षीय पुत्र हनी और सात वर्षीय पुत्री जाह्नवी को बाइक से लेकर घर ले जा रहे थे। रास्ते में रिजोर थाने के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर भटमई गांव निवासी सुखबीर और ओमवीर सवार थे। दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने भटमई निवासी सुखबीर (46) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुष्पेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा थाना सकीट क्षेत्र के अंतर्गत नगला काजी में हुआ। कोतवाली देहात क्षेत्र के बदरिया निवासी सुभाष (35) शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे सकीट में साढ़ू के यहां बाइक से जा रहा था। नगला काजी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजन को दी गई। मृतक के ताऊ के बेटे भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को सकीट में साढ़ू के यहां जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीसरा हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना नहर के पास चौथे मील पर हुआ। दिनेश कुमार निवासी ततारपुर शनिवार सुबह बीमार मां मोहरश्री (50) को दवा दिलाने शहर आया था। दवा दिलाने के बाद मां को लेकर गांव लौट रहा था। चौथे मील के पास अचानक मां बाइक से गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed