फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed, 11 injured in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में तीन की मौत, 11 घायल

Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three killed, 11 injured in road accidents
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में मैनपुरी और फिरोजाबाद के युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी फतेह थाना नारखी जिला फिरोजाबाद निवासी केशव पाल ने बताया कि उनका भाई राकेश (45) अवागढ़ में एक आरामशीन पर मजदूरी करता था। 25 जनवरी की रात यहां से लौटते समय चुरथरा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। सड़क किनारे खड़े राकेश को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मलावन थाना क्षेत्र में गांव महुआ खेड़ा के पास बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव जैली थाना विछवां जिला मैनपुरी निवासी विशंभर दयाल ने बताया कि बेटा मनोज उर्फ विद्यासागर (30) मलावन थाना क्षेत्र के गांव दलपुर में रिश्तेदारी में आया था। 25 जनवरी की रात घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव रामपुर घनश्याम के पास बस की चपेट में आने से मोपेड सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव ककैरा थाना कोतवाली देहात निवासी भूपसिंह (55) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और पहुंचने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed