{"_id":"60c5f9c58ebc3e753537f4b8","slug":"three-including-a-young-man-died-in-road-accidents-etah-news-agr4955838160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव कमसान के पास रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। बेटी की शादी के लिए भात मांगकर लौट रहे पिता सहित दो की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हुई हैं। वहीं एक अन्य हादसे में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव जिरानी खुर्द निवासी रामू उर्फ रामजी लाल (45) और कमल सिंह (40) निवासी बाबरपुर थाना सकरौली की हादसे में मौत हुई है। वहीं ऑटो में सवार मीरा देवी, निर्मला देवी और धनदेवी घायल हुई हैं। रामजी लाल के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे भाड़े पर ऑटो करके बेटी की शादी के लिए भात मांगने सभी लोग गांव डूंडरा थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज गए थे। यहां से रात करीब 8.30 बजे लौटते समय रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। रामजी लाल की मौके पर मौत हो गई। कमल सिंह सहित तीनों घायल महिलाओं को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से कमल सिंह को आगरा रेफर किया गया। ले जाते समय मौत हो गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ही कासगंज रोड स्थित रेलवे रोड तिराहा पेट्रोल पंप के सामने कैंटर ने बाइक सवार संजू उर्फ संजय (35) निवासी हिम्मतपुर सई थाना व जिला कासगंज को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अन्य हादसों में चंद्रपाल निवासी हरचंदपुर कलां थाना मलावन और रामदास निवासी कोयला थाना मिरहची घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर किया गया है।