फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three Grooms Arrive in Kanpur with Wedding Processions; Left Stunned by the Silence at the Dharamshala

Etah News: बरात लेकर कानपुर पहुंचे तीन दूल्हे, धर्मशाला में सन्नाटा देख उड़े होश

Fri, 27 Mar 2026 09:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three Grooms Arrive in Kanpur with Wedding Processions; Left Stunned by the Silence at the Dharamshala
कोतवाली जलेसर पर शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित लोकेंद्र तथा पीड़ित विजय के पिता भांवरपाल। संवाद
जलेसर (एटा)। शादी के नाम पर धोखाधड़ी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूह खास निवासी एक ही परिवार के तीन युवकों से शादी के नाम पर कुछ लोगों ने 4.60 लाख रुपये ठग लिए। कानपुर की जिस धर्मशाला में शादी होनी थी वहां बरात लेकर पहुंचे तीनों युवकों को सन्नाटा पसरा मिला। मायूस होकर बराती गांव लौट आए। अब पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पैसा दिलाने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव नूंहखास निवासी विजय, लोकेंद्र और मुकेश के साथ शातिराें ने ठगी की है। तीनों युवक एक ही परिवार के हैं। काफी समय से प्रयास के बाद उनकी शादी नहीं हुई थी। लोकेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया है कि करीब एक माह पूर्व उसके पास राहुल और रेखा नामक व्यक्तियों के फोन आए। जिन्होंने खुद को एक विवाह संस्था का प्रतिनिधि बताया। उनकी शादी कराने की बात कही। तीन लड़कियों के फोटो भेजे।
विज्ञापन

बातचीत के बाद तीनों युवकों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से तीनों को जाल में फंसाया। 26 मार्च काे कानपुर के घंटाघर के पास अग्रवाल धर्मशाला में विवाह कार्यक्रम होना तय किया। शादी का खर्चा, गहने और साड़ियां खरीदने के नाम पर 18 मार्च से रुपये मांगना शुरू किए। तीनों युवकों ने 18 मार्च से 25 मार्च के बीच बैंक खातों और जनसेवा केंद्रों के जरिये कुल 4,60,500 रुपये लड़की वालों के बताए गए खातों में ट्रांसफर करा दिए। लड़की वालों ने वीडियो कॉल और फोटो से शादी का सामान और साड़ियां भी लड़के वालों को दिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को तीनों युवक अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर बरात लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए। जब बारात घंटाघर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। लड़की वालों के फोन बंद आ रहे थे। यह देखकर लड़के वालों के होश उड़ गए। मायूस होकर बरात खाली हाथ लौट आई।

शुक्रवार को पीड़ितों ने जलेसर कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस अनोखी ठगी की चर्चा जोरों पर है। एसएचओ जलेसर संजय राघव ने बताया इस संबंध में तहरीर मिल गई है। लड़के वालों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के स्क्रीन शॉट भी दिखाए हैं। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed