फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three friends from Agra die in road accident in Saharanpur  two others injured

आगरा के तीन दोस्तों की माैत: थार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे पांच युवक, सहारनपुर में हुआ हादसा; दो घायल

Sun, 18 Oct 2026 11:28 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 11:28 AM IST
सार

यूपी के सहारनपुर में हुए सड़क हादसे में आगरा के तीन युवकों की माैत हो गई। दो गंभीर घायल हैं। पांचों दोस्त थार गाड़ी से मसूरी जा रहे थे। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Three friends from Agra die in road accident in Saharanpur  two others injured
हादसे में तीन दोस्तों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मसूरी जा रहे आगरा के पांच दोस्तों की थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवकों की माैत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


साहिल, राहुल, सक्षम, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शनिवार रात करीब नौ बजे घर से मसूरी के लिए निकले थे। पांचों थार गाड़ी में सवार थे। रविवार तड़के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Three friends from Agra die in road accident in Saharanpur  two others injured
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। इस टक्कर से कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया। सचिन और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त सचिन सो रहे थे, आंख खुली तो सड़क पर पड़े थे।
 

मृतक साहिल तिवारी उम्र करीब 24 वर्ष भूड़ का बाग शांतिनगर का निवासी था, जबकि सक्षम उम्र करीब 26 वर्ष शांति नगर और राहुल टेढ़ी बगिया में रहता था। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही परिजन सहारनपुर के लिए ओर रवाना हो गए। 

भंडारा खाने के बाद मसूरी के लिए निकले थे पांचों दोस्त 
कमला नगर स्थित रेणुका बाग का रहने वाला सक्षम डीफार्मा करने के बाद एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी कर रहा था। पिता किराना स्टोर घर के बाहर ही चलाते हैं। उसका छोटा भाई बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। मां मधु गौतम है। मामा राजकुमार ने बताया कि भांजे का 30 सितंबर को जन्मदिन आता है। मगर नवदुर्गा की पंचमी पर जन्मदिन मनाते हैं। दो दिन पहले उसने आयोजन किया था। दोस्तों ने मसूरी घूमने का प्लान बनाया था। कॉलोनी में एक जगह पर दुर्गा पंडाल सजाया गया है। शनिवार रात को वहां पर भंडारे का आयोजन किया गया था। सभी ने भंडारा खाया था। इसके बाद गाड़ी से निकल गए थे। तड़के तकरीबन 4:30 बजे परिवार के लोगों को हादसे से की जानकारी मिली। इस पर पिता सहित अन्य लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed