फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three dead in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three dead in road accidents
हादसा - फोटो : amarujala

विज्ञापन
होली की मस्ती में आपा खोने से कई स्थानों पर सड़क हादसे हुए है। इसमें जहां तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजेंद्र सिंह(40) पुत्र बृजपाल निवासी सिकंदरपुर वैश्य सोमवार को साथी राम निवास पुत्र मिहीलाल के साथ सिढ़पुरा से होली खेलकर लौट रहा था। चौड़ियाई गंजडुंडवारा के निकट उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। शवों को देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं रिटायर्ड फौजी शिव प्रताप मिश्रा बाइक से सिढ़पुरा जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मुकेश पुत्र लालाराम निवासी दोकेली, अशोक पुत्र फुलवारी लाल निवासी रामसिंहपुर सोरों, मुनेश पुत्र राम निवास, नंद किशोर पुत्र भगवान सिंह निवासी छोटा भैंसोरा, श्याम पुत्र सुरेश निवासी गंगेश्वर कालोनी, धर्मेंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी बिहारी नगला एत्मातपुर आगरा, कालू पुत्र बनवारी निवासी भैंसारा खुर्द, मितेंद्र पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला वाले, गौरव पुत्र रमेश निवासी नगला वाले, राजू पुत्र कालीचरन निवासी नूरपुर कादर चौक बदांयू, रवि पुत्र रामसिंह निवासी म्यांसुर, संजय सिंह पुत्र चंद्रवीर निवासी नगला भटीकरा आगरा, रामकिशन पुत्र रूपराम निवासी नगला पोखी, छोटे पुत्र विजयपाल निवासी आलम भी घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं थाना मिरहची में तैनात बाइक सवार सिपाही सत्यवीर सिंह बाइक टकराने से घायल हो गए। आगरा रोड पर एम्बूलेंस की चपेट में आकर साइकिल सवार प्रशांत निवासी श्याम बिहारी कालोनी, रिजोर के गांव भरतौली निवासी कृष्णदत्त, रामू, पिंकू, सतीश निवासी बागवाला, बंटू निवासी नगला अगर, गुड्डू निवासी बराखेड़ा थाना मलावन, राज, शीलेंद्र, अमरपाल निवासी नखटई थाना एका फिरोजाबाद, दीपक निवासी न्यू रेवाड़ी, मधु पत्नी भरत सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना जसराना, रोहित, राम द्विवेदी निवासी श्यौराई थाना मिरहची, रोहित, आदित्य निवासी पिलुआ, कुसुमा पत्नी राजेंद्र निवासी गिरौरा कोतवाली देहात घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed