{"_id":"66e981cbc11e6c42fc025668","slug":"three-children-missing-from-village-in-etah-found-in-ghaziabad-police-handed-over-to-their-family-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: लापता हुए थे गांव के तीन बच्चे, ननिहाल गए... खाना खाए, साइकिल बेची फिर पकड़ी ट्रेन; चौंका देगी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लापता हुए थे गांव के तीन बच्चे, ननिहाल गए... खाना खाए, साइकिल बेची फिर पकड़ी ट्रेन; चौंका देगी कहानी
Tue, 17 Sep 2024 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:43 PM IST
सार
एटा में एक गांव के तीन बच्चे लापता हुए थे। वह पहले ननिहाल गए थे। वहां से खाना खाकर निकले। साइकिल बेची फिर ट्रेन पकड़कर गाजियाबाद पहुंच गए। पुलिस ने तीनों को ढूंढ लिया है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को किशोर राकेश अपने दो मित्रों के साथ ननिहाल सकरौली थाना क्षेत्र के गांव ऊदीगढ़ी पहुंचा था। वहां से खाना खाकर तीनों छात्र साइकिल को 1800 रुपये में बेचकर गाजियाबाद पहुंच गए। देर शाम तक जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन को चिंता हुई। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और तीन टीमें लगाई गईं। मंगलवार की सुबह इन तीनों छात्रों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मढ़ी उर्फ खोजापुर की है। गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र रानू ने बताया कि गांव का ही राकेश सोमवार को एक अन्य दोस्त अंशुल के साथ उसको साइकिल पर बिठाकर ननिहाल ले गया। राकेश की ननिहाल में तीनों ने खाना खाया। फिर वहां से निकल आए। रास्ते में 1800 रुपये में साइकिल बेच दी। बस पकड़कर बरहन जंक्शन पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद पहुंच गए। उधर, परिजन ने थाना जलेसर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह इनको गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया। रानू के पिता राम रतन ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे तीनों किशोर स्कूल की कहकर साइकिल लेकर घर से निकले थे।
थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि तीनों बच्चों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहां हमारी टीम मौजूद है परिजन को सूचना दे दी गई है। वह लोग भी गाजियाबाद ही पहुंच रहे हैं। छात्र इस प्रकार से घर से अचानक गाजियाबाद क्यों गए, यह तो उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा।